SOORMA Movie review
दिलजीत दोसांझ पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के एक बहुत बड़े सुपरस्टार हैं। दिलजीत दोसांझ पिछले कुछ सालों से कुछ बॉलीवुड की फिल्में भी करने लगे हैं, और दिलजीत दोसांझ इन फिल्मों में भी काफी अच्छी एक्टिंग कर रहे हैं।
और इन दिनों दिलजीत दोसांझ की एक और नई फिल्म आई है ,जिस नाम है सूरमा । सूरमा फिल्म भारत के हॉकी के खिलाड़ी संदीप सिंह के जीवन के ऊपर बनाई गई है । इसमें दिलजीत दोसांझ संदीप सिंह का रोल कर रहे हैं। और तापसी पन्नू संदीप सिंह की प्रेमिका हरजीत कौर का रोल कर रही हैं और दर्शकों को इन दोनों ही एक्टरों का काम बहुत ही जबरदस्त लग रहा है। इसी प्रकार क्रिटिक्स से भी इस फिल्म को काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। बात की जाए इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तो इस फिल्म की शुरुआत में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बहुत ज्यादा अच्छी नहीं रही थी लेकिन जैसे जैसे लोगों को पता चला तो इसकी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हर दिन बढ़ रही है और आज तीसरे दिन इसकी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को अंका जा रहा है सात से आठ करोड़ रुपए ।
बात की जाए इस फिल्म के लिए मेहनत की, तो दिलजीत दोसांझ और तापसी पन्नू जिस प्रकार से इस फिल्म में हॉकी खेल रही है , उस हिसाब से लगता है कि उन दोनों ने इस फिल्म के लिए हॉकी पर बहुत ज्यादा होमवर्क किया हुआ है।
क्रिटिक्स की मानें तो इस फिल्म को "हरजीता" और "Bhaag Milkha Bhaag" की तरह नहीं बनाया गया है इस फिल्म में पूरी लाइफ को बहुत ही अच्छे तरीके से कवर करके दिखाया गया है ।
बॉलीवुड से जुड़ी और भी खबरों के लिए देखते रहिए हमारा ब्लॉग Onlynewstime.

No comments