Breaking News

प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह पर बनेगी फिल्म ! The Accidental prime minister


 आज के दौर में बॉलीवुड में एक अलग बुखार चढ़ा हुआ है, जिस का नाम है बायोग्राफी फिल्में । कुछ चुनिंदा लोगों के जीवन को एक फिल्म के माध्यम से लोगो तक पहुंचाया जाता है । और ऐसी ही एक और फिल्म आने वाली है जो है  हमारे देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के जीवन पर ,  जिनको हमेशा से राजनीतिक लोग साइलेंट प्रधानमंत्री बोलते आ रहे है । इस की वजह है उन के शासन काल में उनका कम बोलना ।
कुछ लोगों का मानना है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एक बेहतरीन अर्थशास्त्री हैं,और ये बात सच भी है ।
वहीं कुछ लोगों का यह मानना है कि उनके शासन काल में कई प्रकार के घोटाले हुए थे । 
ये दोनों बाते सच तो हैं,पर हमको एक बड़ी असमंजस में डाल जाती है कि हम मनमोहन सिंह को उनकी सफलता के लिए याद करें या असफलता के लिए। 
खैर! हमारी इस दुविधा को भी अनुपम खैर अब खत्म करने वाले है । क्योंकि वो सरदार मनमोहन सिंह के जीवन पर एक फिल्म बनाने वाले है।

 ऐसा माना जा रहा है कि इस फिल्म  में उन के काम करने से लेकर उनके ना बोलने की वजह तक को भी स्पष्ट रूप से दर्शकों तक पहुंचाया जाएगा । और सरदार मनमोहन सिंह का किरदार इस फिल्म में खुद अनुपम खैर निभा रहे हैं ।

इस फिल्म का नाम है  "The Accidental Prime minister " 
इस फिल्म का नाम और ज्यादातर कहानी संजय बारु की एक किताब से ली गई है जिसका नाम है "द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर" , और तो और खुद मनमोहन सिंह जी ने भी अपने एक इंटरव्यू  कहा था कि I am an accidental  politicians .
और शायद इसी कारण इस फिल्म का नाम पड़ा the Accidental prime minister।
 इस प्रकार की और भी फिल्मों और उनसे जुड़ी
जानकारी की अपडेट पाने के लिए देखते रहिए
हमारा ब्लॉग Only News Time .

No comments