WhatsApp एडमिन को मिलेंगे कुछ नए अधिकार
जब भी हमें कभी अपने दोस्त या अपने रिश्तेदार को कोई मैसेज, कोई वीडियो या कोई फोटो भेजनी होती है तो हम सीधा WhatsApp का प्रयोग करते हैं। और यही कारण है कि हर व्यक्ति के हाथ में दिखने वाले स्मार्टफोन उसके अंदर WhatsApp का ऐप जरूर होता है । और अगर बात करें WhatsApp के कुछ और भी फायदों की तो WhatsApp हमारे लिए एक समाचार पत्र का काम भी करता है , अगर समाचार या उसमें आने वाली सूचनाएं सच्ची हो तो।लेकिन जो WhatsApp पर खबरें आती है उनमें से आधे से ज्यादा खबरें बेबुनियाद होती है ।और इन अफवाहों का परिणाम यह होता है ,कि बहुत से लोगों पर इनका बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है, और यहां तक कि कुछ लोगों को तो अपनी जान तक से हाथ धोना पड़ जाता है ।इस मामले के चलते भारतीय सरकार ने WhatsApp के मुख्यालय से बातचीत की। मुख्यालय में बातचीत करने का कारण यह था कि बहुत से आतंकी संगठन गलत अफवाहों को फैलाने के लिए WhatsApp का प्रयोग कर रहे हैं ।इस बात को बहुत गंभीर रूप से लेते हुए WhatsApp के कार्यालय ने एक बहुत बड़ा कदम उठाने का फैसला किया है । WhatsApp के अनुसार ज्यादातर अफवाहें WhatsApp ग्रुप के माध्यम से फैलती हैं इसलिए WhatsApp ने यह फैसला किया है, कि WhatsApp के ग्रुप एडमिन को कुछ खास अधिकार दिए जाएंगे और उसके बाद जो WhatsApp कि ग्रुप की एक्टिविटीज होंगी उनका जवाब देह WhatsApp का ग्रुप एडमिन होगा।
आने वाले नए नियमों के मुताबिक जब भी किसी ग्रुप के मेंबर को ग्रुप में कोई वीडियो या फिर कोई मैसेज शेयर करना होगा, तो इससे पहले वह ग्रुप एडमिन की इजाज़त लेगा , और तभी उस को शेयर कर सकेगा अगर इसके बाद भी कोई गलत सूचना ग्रुप में शेयर की जाएगी तो उसका जिम्मेदार ग्रुप एडमिन होगा।
इंटरनेट की दुनिया से जुडी और भी खबरों को देखने के लिए जुड़े रहिए हमारे ब्लॉग Onlynewstime के साथ।

No comments